Author: Ahana Walanju
तेरी मुस्कराहट सी देखी
की दिल खुश सा हुआ
तेरी मुस्कराहट सी देखी
की कठिनाई दूर हो गई
क्या मुझे पता
की तेरे होठों की मुस्कराहटों पर लिखी थी
दुख की निशानी
हम सब है दुखी,
हम सब हैं निराश
दुनिया की निगाहें कॊ छुपाने से
लेकिन है हम बड़े बदमाश
तेरी ख़ूबसूरत मुस्कराहट के पीछे
है लिखी समस्यायों की यादे
कुछ दिखे या ना दिखे
अफ़सोस मगर होता है
की हम कुछ कर ना पाए,
तेरी मुस्कराहट सी देखी,
कि दिल खुश सा हो गया
तेरी मुस्कराहट सी देखी की
गंभीरता दूर हो गई
लेकिन हर मुस्कराहट के पीछे दिखते हैं
अफ़सोस के इशारे
लेकिन हर मुस्कराहट के पीछे दिखते हैं
दुख की निशाने